[espro-slider id=3810]

एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, 14 माल वाहनों का किया चालान

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, 14 माल वाहनों का किया चालान

पीलीभीत| एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न भागों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मार्ग से गुजर रहे यात्री एवं माल वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जायरीन को लेकर जा रही स्लीपर बसों की चेकिंग करने पर ज्ञात हुआ कि दो बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई है इसी प्रकार दो बसों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक सीटें लगी पाई गई तथा तीन बसें परमिट शर्ताे का उल्लंघन करते हुए संचालित होती पाई गई जिस पर इन सातों बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही मार्ग पर गन्ना ले जा रहे माल वाहनों की चेकिंग करने पर 14 ऐसे माल वाहन मार्ग पर संचालित होते पाए गए जिन्होंने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप एवं लाल कपड़ा नहीं लगाया हुआ था जिस पर 14 माल वाहनों के साथ विरुद्ध भी चालान की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के साथ-साथ एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी द्वारा वाहन चालकों को एकत्रित कर उन्हें कोहरे में सुरक्षित परिवहन के दृष्टिगत जागरूक किया गया।उन्हें बताया गया कि कोहरे में सावधानी पूर्वक ही अपने वाहन संचालित करें जिससे कोई दुर्घटना घटित न होने पाए


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]