
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “श्री गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष” की राशि ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने की घोषणा की,

आज 16 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा दौरे के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री श्री उत्तम दत्ता के साथ बंग समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर “श्री गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष” की राशि ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किए जाने की मांग रखी गई, जिसे मुख्यमंत्री धामी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के निर्देश जिलाधिकारी को प्रदान किए। इस निर्णय से बंग समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

इस प्रतिनिधिमंडल में बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी के साथ श्री शंकर चक्रवर्ती (उपाध्यक्ष, सहायता कोष समिति), श्री समीर राय (पूर्व अध्यक्ष, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति) एवं श्री सत्यजीत सरकार (मीडिया प्रभारी, बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड) उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। ब्यूरो रिपोर्ट सत्यजीत सरकार उत्तराखंड


