[espro-slider id=3810]

सीएम धामी देंगे 100 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

सीएम धामी देंगे 100 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
14 फरवरी से ‘एक साल बेमिसाल’ उत्सव का भव्य आगाज
त्रिशूल चौक का लोकार्पण, शिव बारात और यूएस नगर कार्निवल का उद्घाटन
150 से अधिक स्टॉल, महिला समूहों को विशेष प्रोत्साहन

संवाददाता सत्यजीत सरकार


रूद्रपुर। नगर निगम के एक वर्ष पूर्ण होने पर 14 फरवरी से आयोजित होने जा रहे ‘एक साल बेमिसाल’ उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। यह जानकारी महापौर विकास शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
मुख्यमंत्री सबसे पहले नवनिर्मित त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे और शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। इसके बाद त्रिशूल चौक से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी। वहीं मुख्यमंत्री 10 दिवसीय ‘यूएस नगर कार्निवल’ और ‘सरस मेला’ का उद्घाटन करेंगे तथा 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 25 स्टॉल महिला स्वयं सहायता समूहों को निःशुल्क दिए जाएंगे। 15 से 23 फरवरी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।
महापौर ने बताया कि भविष्य में महिला उत्पादों के लिए ‘शी मार्ट’ और कुमाऊं के उत्पादों के लिए विशेष ब्रांड भी विकसित किया जाएगा।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]