[espro-slider id=3810]

प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट
प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी तथा उपसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित अभिमन्यु साना का स्वागत समारोह उनके निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेस जन उनके घर पहुँचे और फूल माला पहनाकर, अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनखेड़ा ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को लाभ मिलेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि समाज सेवा और प्रगति के इस नए अध्याय को आगे बढ़ाने में सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपसचिव को मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान पार्षद सौरभ राज बेहड़, पार्षद गौरव गिरी, रणजीत राणा, विकास मल्लिक, उमा सरकार, आशित बाला, जगदीश दास, देवानंद स्वर्णकार, आनंद शर्मा सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।



खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]