जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को देखा

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को देखा

संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलिभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तहसील पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर परिसर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं हेतु मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में भ्रमणशील रहे जिससे कि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की दिक्कत/असुविधा ना होने पाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]