
जिलाधिकारी ने नवीन मण्डी पीलीभीत में पहुंचकर जलभराव की स्थिति का लिया जायजा
संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत
पीलीभीत| जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नवीन मण्डी पीलीभीत पहुंचकर जलभराव जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों द्वारा मण्डी में अत्यधिक जलभराव के कारण माल नुकसान हो व जल निकासी न होने की समस्या बताई। उन्होंने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था द्वारा नाला निर्माण नही कराया गया। जिलाधिकारी ने उक्त समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुये निर्माणाधीन ओवरव्रिज के नीचे जल निकासी हेतु नाला खुदवाये जाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये, जिससे की जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। देर शाम तक आसाम चौराहा पर नाला खुदाई के उपरांत अब मंडी से जल निकासी चालू हो गया है।

