
🔴 किच्छा दरऊ में गोलीकांड, नौजवान की मौत – चुनावी रंजिश में मासूम जिंदगी ख़त्म 
- उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र के दरऊ गांव में रविवार देर रात गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना में एक नौजवान लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ा और देखते ही देखते गोलियां चल गईं। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव किसी का है, पार्टी किसी की है लेकिन इसकी कीमत बेगुनाह युवाओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संवाददाता सत्यजीत सरकार
[espro-slider id=3810]

