
रुद्रपुर में ‘हॉलिडे इन केरल’ का शुभारंभ, अब मुनासिब पैकेज में केरल पर्यटन का सुनहरा मौका
सम्पादक सत्यजीत सरकार

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब मुनासिब पैकेज में केरल के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के दीदार का अवसर उपलब्ध हो गया है। रुद्रपुर के एमआईजी आवास विकास, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ‘हॉलिडे इन केरल’ की शाखा का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर, विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रतिनिधि गौरव राज बेहड़, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा इकाई निदेशक थॉमस पीवी व सहायक निदेशक राजेन्द्र ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि इस पहल से उत्तराखंड के लोगों को केरल की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन और धार्मिक स्थलों को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। मुख्य निदेशक थॉमस पीवी ने बताया कि थ्री-स्टार होटलों में ठहरने, वाहन सुविधा सहित विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में
इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर, विधायक तिलक राज बहेड़ के प्रतिनिधि गौरव बहेड, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, एम. सलीम खान, श्रीमती थॉमस सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

