[espro-slider id=3810]

प्रहलाद पलसिया, सिडकुल शक्तिफार्म के पीड़ित परिवारों की न्याय के लिए लड़ाई : प्रशासनिक अनदेखी और भाजपा विधायक संरक्षण के आरोप रुद्रपुर।

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

प्रहलाद पलसिया, सिडकुल शक्तिफार्म के पीड़ित परिवारों की न्याय के लिए लड़ाई : प्रशासनिक अनदेखी और भाजपा विधायक संरक्षण के आरोप रुद्रपुर

प्रहलाद पलसिया सिडकुल शक्तिफार्म के लगभग 15 परिवार पिछले 40 वर्षों से वहां रह रहे हैं। ये परिवार वर्षों से अपने जीवन-यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब उनकी ज़मीन पर अतिक्रमण का पालन करते हुए बुलडोजर चलाए जाने और उनके घरों को तोड़े जाने की खबरें सामने आई हैं। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है

कि यह कार्रवाई भाजपा के स्थानीय विधायक सौरभ बहुगुणा के संरक्षण में हो रही है, जबकि उन्हें सिर्फ झूठे झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।हाल ही में पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से किसी अधिकारी से मिलने में असमर्थ रहे। इस दौरान समाजसेवी सुब्रत विश्वास उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द जाना। सुब्रत विश्वास ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच इस संघर्ष में उनके साथ है और संस्था के संस्थापक होने के नाते हर संभव मदद की जाएगी।सक्षम अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि जिस जमीन को अतिक्रमण बताया जा रहा है, वहां सरकारी दस्तावेज़ों में कोई बसावट दर्ज नहीं है, जबकि चार दशकों से ये परिवार वहां रह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी इन परिवारों को पुनर्वास, नौकरी, इंदिरा आवास योजना और जमीनी अधिकार देने का वादा किया था, लेकिन अब इन परिवारों के घरों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है।पीड़ित परिवारों ने सौरभ बहुगुणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी जनपद की सुरक्षा और संरक्षण में ही यह सभी मनमानी हो रही है। सुब्रत विश्वास ने कहा कि बंगाली समाज के खिलाफ हो रहे लगातार हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा से लेकर जमीन के अधिकारों तक बंगाली समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जब तक वे जिंदा हैं, तब तक इस अन्याय को रोकने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।यह मामला न केवल प्रहलाद पलसिया के पीड़ित परिवारों की पीड़ा है, बल्कि पूरे बंगाली समाज के लिए एक संदेश है कि बिना आवाज़ के उनके अधिकार छीन लिए जा सकते हैं। न्याय दिलाने के लिए अब न्यायपालिका और प्रशासन से जवाबदेही की मांग की जा रही है।प्रहलाद पलसिया सिडकुल शक्तिफार्म में हो रहे इन अत्याचारों पर स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन संवेदनशील हो कर तुरंत उचित कदम उठाएं, अन्यथा यह संघर्ष और गरमाने की संभावना है। जिला मुख्यालय में पीड़ित परिवार के साथ उपस्थित युवा नेता विकास विश्वास समाजसेवी श्री सुब्रत विश्वास युवा अभिमन्यु साना, युवा नेता संजय आइस , पीड़ित परिवार से सुजीत राय विमल ग्रामीण सुखदेव मंडल सुजय सिद्धार्थ कमल विश्वास आदि लोग थे


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]