[espro-slider id=3810]

जर्जर सर्विस लेन पर सपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को किया उजागर.

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

जर्जर सर्विस लेन पर सपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को किया उजागर.

ब्यूरो चीफ कन्हैया लाल सोनभद्र 
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जर्जर सर्विस लेन की स्थिति के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाई और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों की मरम्मत पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद स्कूली बच्चे लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले अजय भारती अपनी मां को जिला अस्पताल ले जाते समय खराब सड़क के कारण मोटरसाइकिल से गिर गए। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि सोनभद्र के कई मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने किया। इस मौके पर शुभम कुशवाहा, हिफाजत अली, उमा शंकर गौर, सैफ रजा जुनैद अंसारी और गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]