[espro-slider id=3810]

भानू यूनियन की मासिक पंचायत में पूरनपुर व कलीनगर में अवैध प्लॉटिंग और खनन पर तगड़ा घेराव

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

भानू यूनियन की मासिक पंचायत में पूरनपुर व कलीनगर में अवैध प्लॉटिंग और खनन पर तगड़ा घेराव

पीलीभीत, पूरनपुर तहसील परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक पंचायत संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पंचायत में ग्रामीण और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और इन्हीं समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी पूरनपुर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान तहसीलदार पूरनपुर भी मौजूद रहे। पंचायत में सबसे बड़ा मुद्दा भूमाफियाओं द्वारा कृषि योग्य भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनन का रहा। यूनियन ने कहा कि खेती बर्बाद कर जमीनों को रातों-रात काटा जा रहा है और तालाबों व सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से कब्जे हो रहे हैं। इस पर एसडीएम ने बताया कि पूर्व में किसान यूनियन भानू द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कुछ भूमाफियाओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और अब आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। SDM ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। शारदा पार से लेकर तहसील परिसर तक संगठन की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनजीत कौर, मंडल अध्यक्ष लाल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान, पत्रकार संगठन से मीनू बरकाती, अवधेश पांडे, गुरु प्रसाद, जीशान, दीपू शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बिजली समस्याओं पर भी तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओ पूरनपुर ने मौके पर ही ठेकेदार को फोन कर खराब केबल को तत्काल ज्वाइंट ठीक कराने के निर्देश दिए।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]