[espro-slider id=3810]

जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत| जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों की शिकायतों की जानकारी ली और शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी सूचनाऐं/शिकायतें प्राप्त हो तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत कराया जाए जिससे की समय से निस्तारण किया जा सके। इस दौरान उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य लेखाकार, आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]