[espro-slider id=3810]

कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 में नरेश पैंथर्स कलीनगर को हराकर विक्का इलेवन पीलीभीत बनी चैंपियन

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 में नरेश पैंथर्स कलीनगर को हराकर विक्का इलेवन पीलीभीत बनी चैंपियन

ब्यूरो रिपोर्ट: दिनेश कुमार की पीलीभीत

पीलीभीत: कलीनगर के रामलीला मैदान में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती द्वारा आयोजित कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के फाइनल मुकाबले में विक्का इलेवन पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नरेश पैंथर्स कलीनगर ने पहले खेलते हुए नईम 56, रोहित 31, शाहरुख 16, अभिषेक 12 रनों की बदौलत 19 वे ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रनों तक पहुंच सकी। विक्का इलेवन पीलीभीत की तरफ से सद्दाम 4, बंटी 2, अंकित और आतिफ ने 1-1 सफलताएं अर्जित की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्का इलेवन पीलीभीत ने लारा 88, हफीज 17, बंटी 15, आतिफ 15, अंकित 12 और सद्दाम 4 रनों के सहयोग से 15 वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नरेश पैंथर्स कलीनगर की टीम के अभिषेक, अभि, शुक्ला और नीरज 1-1 सफलताएं अर्जित कर सके। मैन ऑफ दि मैच का खिताब 88 रनों की बदौलत लारा ने जीता वही मैन ऑफ दि सीरीज “वाशिंग मशीन” का खिताब सद्दाम ने जीता। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने विजेता टीम विक्का इलेवन पीलीभीत को 51 हजार रुपए और ट्रॉफी वही उपविजेता टीम नरेश पैंथर्स कलीनगर को 30 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कौशल पांडेय और दीपक यादव ने निर्णायक, अरविन्द यादव, सुतीक्ष्ण और अनुज पांडेय ने कॉमेंटेटर, अनुराग पाण्डेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]