[espro-slider id=3810]

जिला स्तरीय जु-जित्सू प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यजीत सरकार

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रुद्रपुर में निःशुल्क जिला स्तरीय जु-जित्सू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता की तैयारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में जनपद के करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व की भावना सिखाते हैं। मेहनत और समर्पण से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सिहान किशोर सिंह ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। वहीं महासचिव ऋषि पाल भारती ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को तकनीकी व मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर में एशियन जु-जित्सू खिलाड़ी व प्रशिक्षक कमल सिंह ने खिलाड़ियों को ने-वाजा और फाइटिंग इवेंट्स की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सतविंदर सिंह, कुलजीत सिंह, अजेब सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]