
ग्राम प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने बरखेड़ा ब्लॉक के बीडीओं को हटाने की मांग

पीलीभीत: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने अपने लेटर पैड पर जिलाधिकारी से शिकायत की है, बरखेड़ा ब्लाक में तैनात बी.डी.ओं की कार्यशैली से सभी प्रशासक अत्यन्त परेशान है, जिसकी सूचना पूर्व में भी आपको दी जा चुकी है, शिकायत में यह भी बताया गया की विधायक ने भी बी.डी.ओं कों हटाने के लिए आपसी वार्ता भी की, लेकिन अभी तक इस अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया गया, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने जनहित के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की
