
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर शख्स ने किया हमला, थप्पड़ मारने की कोशिश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बड़ा घटनाक्रम उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता की समस्याएं सुन रही थीं। अचानक ही शिकायत पत्र लेकर पहुंचे एक शख्स ने पहले पत्र हवा में लहराया और चिल्लाते हुए सीएम के पास पहुंच गया। इससे पहले कि सुरक्षा कर्मी कुछ समझ पाते, उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ जड़ दिया और उनका हाथ पकड़कर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को काबू में किया। हमलावर की पहचान राजेश खिमजी सकरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।

