
श्रीराम नाटक क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी घोषित, विशाल भुड्डी अध्यक्ष, गौरव तनेजा महामंत्री और सचिन मुंजाल कोषाध्यक्ष मनोनीत

रुद्रपुर। नगर की प्रमुख प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला वर्ष 2025 के मंचन हेतु श्रीराम नाटक क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस वर्ष कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विशाल भुड्डी, महामंत्री पद पर गौरव तनेजा और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन मुंजाल का मनोनयन किया गया।

मीडिया प्रभारी सुशील गाबा ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। संरक्षक पद पर मोहन लाल भुड्डी और सरपरस्त पद पर हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, रामकृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द एवं गुरशरण बब्बर शरणी को मनोनीत किया गया है।

निर्देशक पद की जिम्मेदारी गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर आशू और अनिल तनेजा को सौंपी गई। मंच व्यवस्था मनोज अरोरा, सुभाष तनेजा, सचिन आनन्द और नरेश छाबड़ा संभालेंगे। आगामी 22 अगस्त को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में बैठक कर रामलीला मंचन हेतु कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिसमें नए युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।

