[espro-slider id=3810]

सदन बाधित करने पर भाजपाइयो ने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व मे फूंका कांग्रेस का पुतल

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर – गैरसैंण में विधानसभा सत्र बाधित करने पर भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला आग के हवाले किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष जिंदल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में अराजकता फैलाई और सदन को बाधित कर दिया। जिसके चलते राज्य का विकास अवरुद्ध हुआ है कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा होनी थी लेकिन कांग्रेसी विधायकों के सदन बहिष्कार के कारण सदन चल नहीं पाया जो कांग्रेसियों के चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही मंत्र है की विकास कार्यों को बाधित करना। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है कई आवश्यक बिंदुओं पर विधानसभा में चर्चा की जाती है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है जो अब जनता वाली बातें समझ चुकी है इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब जनता देती है।इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, तरुण दत्ता , रश्मि रस्तोगी, रोशन अरोरा, सुनील यादव, जीतेन्द्र संधू, भीमसेन, जीतेन्द्र मौर्य,मयंक कक्कड़, साधना शर्मा,परवेज खान, मनीष गोस्वामी, पारस चुघ, सोनू गगनेजा, गिरीश पाल, कमल पाल, राजेंद्र राठौर, राजन राठौर, राजेश गर्ग,मुकेश रस्तोगी,संदीप राव आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]