[espro-slider id=3810]

रुद्रपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका की पहचान सिम्पी रस्तोगी (पत्नी मुकेश रस्तोगी), निवासी अशोक विहार वार्ड नंबर एक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पांच माह की गर्भवती थी। तीन दिन पहले अचानक पेट दर्द होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता योगेश चौहान और समाजसेवी संजय ठुकराल अस्पताल पहुंचे। बाद में जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ए.के. अग्रवाल और अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा के साथ बैठक कर मामले की विस्तृत जानकारी ली गई। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]