[espro-slider id=3810]

पीलीभीत पूरनपुर में The Network 24 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, तहसील प्रशासन ने बंद पुलिया को खुलवाया 

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

पीलीभीत पूरनपुर में The Network 24 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, तहसील प्रशासन ने बंद पुलिया को खुलवाया 
ब्यूरो रिपोर्ट: दिनेश कुमार, पूरनपुर, पीलीभीत

पूरनपुर, पीलीभीत।
एक बार फिर The Network 24 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। गैरतपुर जप्ती और सुआबोझ क्षेत्र में कई वर्षों पहले सैलाब का पानी निकालने के लिए सड़क पर पुलिया बनाई गई थी, जिसे अमर सिंह पुत्र राजाराम ने बंद कर दिया था। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी।

ग्रामीणों ने The Network 24 न्यूज़ के कैमरे के सामने अपना दर्द बयां किया। खबर प्रसारित होते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुँचकर बंद पुलिया को खुलवाया। इससे किसानों और ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।

इस घटना ने प्रशासन की तत्परता और मीडिया की जागरूक भूमिका को उजागर किया। ग्रामीणों ने The Network 24 न्यूज़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की वजह से उनकी समस्या का समाधान संभव हुआ।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]