बंगाली कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी व युवा-छात्र संगठन की नई टीम गठित,

खबर शेयर करें -

बंगाली कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी व युवा-छात्र संगठन की नई टीम गठित,

रुद्रपुर। बंगाली कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को बंगाली युवा एवं छात्र संगठन तथा बंगाली कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभा एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में दोनों संगठनों की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बंगाली युवा एवं छात्र संगठन में विशाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं बंगाली कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी में संजय आईस को अध्यक्ष तथा विक्की मंडल को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बंगाली समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। प्रादेशिक बंगाली कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि सरकार ने तीनों संगठनों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।


खबर शेयर करें -