अभिषेक का हाल जानने फिर राममूर्ति अस्पताल पहुंचे महापौर विकास शर्मा, चिकित्सकों से की उपचार की समीक्षा

खबर शेयर करें -

अभिषेक का हाल जानने फिर राममूर्ति अस्पताल पहुंचे महापौर विकास शर्मा, चिकित्सकों से की उपचार की समीक्षा

रुद्रपुर। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने महापौर विकास शर्मा मंगलवार को एक बार फिर राममूर्ति अस्पताल, बरेली पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर अभिषेक की मेडिकल रिपोर्ट, स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि अभिषेक की हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उसके उपचार में जुटी है।

महापौर ने चिकित्सकों से कहा कि अभिषेक के इलाज में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बेहतर उपचार के लिए अभिषेक को दिल्ली अथवा किसी अन्य बड़े अस्पताल में ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यक हुआ तो एयर एंबुलेंस या हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

महापौर ने अभिषेक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं अभिषेक के मामा रिंकू ने लोगों से अपील की कि उसके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि अभिषेक का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।


खबर शेयर करें -