[espro-slider id=3810]

सीएए लागू होने से विस्थापित परिवारों को मिली नागरिकता- शांतनु ठाकुर

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

सीएए लागू होने से विस्थापित परिवारों को मिली नागरिकता- शांतनु ठाकुर

संघाधिपति ने बंगाली कॉलोनियों में जनसभाओं को किया संबोधित

संवाददाता नरेश कुमार
पीलीभीत।ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के संघाधिपति एवं पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर बंगाली वोटरों को साधने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने आधा दर्जन बंगाली कॉलोनी में जनसभाओं को संबोधित भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। बरखेड़ा और पूरनपुर विधानसभा में भव्य स्वागत किया गया।

  • सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने गभिया सहराई, राम नगर, पुरैना ताल्लुक महाराजपुर,चंदिया व भूड़ा कॉलोनी मे जनसभाओं को संबोधित किया। सम्मेलन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने बंगाली समुदाय की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा सीएए लागू होने से पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिन्दू बंगाली परिवारों को नागरिकता मिलेगी। वहीं यूपी सरकार की जमीन के मालिकाना हक की घोषणा से विकास के नए अवसर बनेंगे। उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा उत्सव खुलकर मनाया जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं है। दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध करते हैं। इस दौरान श्री ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की तुलना करते हुए कहा भाजपा सरकार में हिंदूओं कॉ खुलकर जीने की आजादी है।सम्मेलन में ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय किसान मंडल, मिथुन डे,अजीत डे,नरेश मल्लिक,महादेव गाईन सहित भारी तादाद में मतुआ अनुयायी, बंगाली समाज,भाजपा कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए।

खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]