“ट्रांजिट कैंप में दुर्गा पूजा महोत्सव, मुंबई के कलाकार करेंगे विशेष प्रस्तुति,

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

रिपोर्ट सत्यजीत सरकार

 

oplus_0

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी पूजा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम को महाआरती के बाद मुंबई से आए कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

इस आयोजन को सफल बनाने में युवा पार्षद शुभमदास जी का विशेष योगदान सराहनीय माना जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। वहीं, पूजा कमेटी के पदाधिकारी लगातार आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट सत्यजीत सरकार उत्तराखंड


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]