[espro-slider id=3810]

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दो जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दो जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

रुद्रपुर। बीती सायं जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं काशीपुर जिला सहप्रभारी भारत भूषण चुघ ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर शहर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भूरारानी रोड से शांति विहार रेलवे पटरी के साथ-साथ रिंग रोड होते हुए छतरपुर तक का मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्कूल बसों के फंसने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

इसी प्रकार काशीपुर रोड से बिंदुखेड़ा तक की सड़क भी लंबे समय से बदहाल है। इस मार्ग पर दो से तीन फीट गहरे खड्डे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों, किसानों और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शहर को हाईवे से जोड़ती है और आसपास की नई कॉलोनियों के लिए मुख्य मार्ग है।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने ज्ञापन पर तत्परता दिखाते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती को दोनों मार्गों का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक पहल से क्षेत्रवासियों में राहत और उम्मीद की लहर है


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]