
गुमशुदा युवक की तलाश में परिजन परेशान, महाराष्ट्र में लापता हुआ पीलीभीत का युवक
ब्यूरो रिपोर्ट सत्यजीत सरकार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत माला कंजा हरैया गांधी नगर कॉलोनी निवासी देव राय के लापता होने से परिवारजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार देव राय पिछले कुछ समय से नौमाधव नगर, भुड़गांव रोड, सांगली (महाराष्ट्र) में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 8 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह काम खत्म कर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला।

साथी कर्मचारियों का कहना है कि देव राय उस रात से ही अपने कमरे पर नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस दोनों को दी गई है। सांगली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
देव राय के परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिवार के संपर्क नंबर 8958034424 या 7617521229 पर सूचित करें। परिवार जन इस कठिन समय में उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।


