
रुद्रपुर के एस.बी.एस. कॉलेज के चार शोधार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मिली पीएचडी की उपाधि
संपादक सत्यजीत सरकार

रुद्रपुर/नैनीताल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह का आयोजन डी.एस.बी. परिसर स्थित ए.एन. सिंह हॉल में किया गया। यह अवसर ऐतिहासिक रहा क्योंकि पहली बार किसी राष्ट्रपति की विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में उपस्थिति हुई। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं।
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा केवल बुद्धि और कौशल नहीं, बल्कि चरित्र और नैतिक बल को भी सुदृढ़ करती है।
इस अवसर पर रुद्रपुर के एस.बी.एस. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चार शोधार्थियों—डॉ. सूरज कुमार (भूगोल), डॉ. तबस्सुम नाज़ (अर्थशास्त्र), डॉ. रेशू पनेरू (हिन्दी) और डॉ. मेहर बानो (हिन्दी)—को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
चारों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और सहयोगियों को दिया। कॉलेज के प्राचार्य और स्टाफ ने इस सफलता पर शोधार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

