[espro-slider id=3810]

शक्तिफार्म में मैत्री बांग्ला संघ ने शहीद खुदीराम बोस जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

शक्तिफार्म में मैत्री बांग्ला संघ ने शहीद खुदीराम बोस जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संवाददाता सत्यजीत सरकार

उधमसिंह नगर, उत्तराखंड। अरविंद नगर शक्तिफार्म में मैत्री बांग्ला संघ द्वारा महान स्वतंत्रता , सेनानी शहीद खुदीराम बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड बंगाली कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप अधिकारी उपस्थित रहे। शक्तिगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल व स्थानीय ग्राम प्रधान साथ ही महासचिव नारायण हालदार, प्रवक्ता शिवपद सरकार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यजीत सरकार और मीडिया प्रभारी प्रकाश अधिकारी ने भी विशेष रुप से प्रतिभाग किया।

oplus_0

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश के लिए फांसी चढ़े खुदीराम बोस युवाओं के लिए अद्वितीय साहस, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मंच पर बंगला संस्कृति से जुड़े नृत्य, गीत और पारंपरिक कलाओं का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया। समाजसेवी सुब्रत विश्वास सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीदों के योगदान को नमन किया।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]