
शक्तिफार्म में भागवत कथावाचक रामचंद्र राय पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने से टली अनहोनी
सम्पादक सत्यजीत सरकार
शक्तिफार्म क्षेत्र में शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बैकुंठपुर निवासी प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक एवं बंगाली कल्याण समिति के आंचलिक अध्यक्ष रामचंद्र राय पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने असलहे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो जाने से बड़ी अनहोनी टल गई।
पीड़ित रामचंद्र राय के अनुसार, वे रोज़ की तरह बैकुंठपुर से गोविंद नगर सीमा तक शाम की परिक्रमा कर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन्हें रोककर सीधा फायर झोंक दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर सड़क किनारे खाई में गिरा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
रामचंद्र राय ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी उन पर हमले और अभद्रता हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। घटना के बाद बंगाली क
ल्याण समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी सहित कई सामाजिक व राजनीतिक लोग मौके पर पहुंचे और एसएसपी मणिकांत मिश्रा से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।



