कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों XUV-7XO और XEV-9S की भव्य लॉन्चिंग

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों XUV-7XO और XEV-9S की भव्य लॉन्चिंग

सम्पादक सत्यजीत सरकार 

रुद्रपुर स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि., किच्छा बाईपास रोड पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के दो नए वाहनों XUV-7XO और इलेक्ट्रिक XEV-9S की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री पंकज भट्ट, कमांडेंट 46वीं बटालियन पीएसी उपस्थित रहे। उनके साथ कंपनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वाहनों का अनावरण किया।


इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने दोनों वाहनों के फीचर्स और खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि XUV-7XO पेट्रोल व डीजल इंजन विकल्पों के साथ छह वेरिएंट में उपलब्ध है,

oplus_0

जबकि XEV-9S एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो आधुनिक तकनीक, लंबी रेंज और उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस है। दोनों मॉडलों की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होगी। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, ग्राहक एवं महिन्द्रा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]