
सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एसएसपी पर लगाए गंभीर आरोप, धामी सरकार को घेरा — मृतक की पत्नी ने एसएसपी व मुख्यमंत्री पर जताया पूर्ण विश्वास
र्ण विश्वास
सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुद्रपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच न होने का आरोप लगाते हुए संबंधित एसएसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
गणेश गोदियाल ने कहा कि सुखवंत सिंह की आत्महत्या ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि सरकार इस संवेदनशील मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक सुखवंत सिंह की पत्नी का बयान सामने आया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिया गया उनका बयान गलती से दिया गया था। मृतक की पत्नी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर उनका पूर्ण विश्वास है और उन्हें भरोसा है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

