
- संवाददाता सत्यजीत।रुद्रपुर के शुक्ला फार्म क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बालिकाएं स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज गति में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक दोनों बालिकाओं के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभालते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
[espro-slider id=3810]

