[espro-slider id=3810]

ट्रांजिट कैंप दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार — SSP मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

ट्रांजिट कैंप दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार — SSP मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई

 

रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घटित दुष्कर्म की गंभीर घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख के चलते यह त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर FIR संख्या 25/2026, धारा 70(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार 25 जनवरी की सुबह वह आवास विकास, ट्रांजिट कैंप से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में टैम्पो न मिलने पर पैदल जाते समय दो युवकों ने कार में बैठाकर सिडकुल छोड़ने का झांसा दिया। आरोप है कि कार में इधर-उधर घुमाने के बाद एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 27 जनवरी को प्रथम आरोपी राहुल दास पुत्र श्री पवित्र दास आदर्श इंदिरा कालोनी रुद्रपुर को गिरफ्तार कर घटना में कार बरामद की। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद SOG के सहयोग से दूसरे आरोपी फुरकान पुत्र अखबार अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अन्य साक्ष्यों का संकलन एवं विधिक कार्रवाई जारी है।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]