[espro-slider id=3810]

खनन सुधारों से उत्तराखंड को चार गुना राजस्व, वर्तमान मिनरल पॉलिसी देश में सबसे बेहतर : शिवकुमार अग्रवाल

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

खनन सुधारों से उत्तराखंड को चार गुना राजस्व, वर्तमान मिनरल पॉलिसी देश में सबसे बेहतर : शिवकुमार अग्रवाल

सम्पादक सत्यजीत सरकार 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी श्री शिवकुमार अग्रवाल ने आज रुद्रपुर में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की खनन एवं पर्यटन नीति पर खुलकर अपनी बात रखी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी उम्र 75 वर्ष है और उन्हें वर्ष 1966 से अब तक 60 वर्षों का व्यावसायिक अनुभव है। उनकी कंपनी एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड पिछले 35 वर्षों से उत्तराखंड में मिनरल एवं माइनिंग सेक्टर में कार्य कर रही है और आज यह एशिया की सबसे बड़ी मिनरल प्रोसेसिंग कंपनियों में शामिल है।

Oplus_0

उन्होंने बताया कि वर्तमान मिनरल पॉलिसी के लागू होने के बाद बीते डेढ़ साल में राज्य सरकार को खनन से मिलने वाला राजस्व चार गुना बढ़कर 300 करोड़ से 1200 करोड़ रुपये हो गया है, जो विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि स्टोन क्रशिंग उद्योग उत्तराखंड का सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है, जिससे करीब 7 लाख परिवारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। इस उद्योग से सरकार को जीएसटी, आबकारी, आरटीओ व अन्य मदों में सालाना 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खनन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान मिनरल पॉलिसी समाज, उद्योग और प्रदेश—तीनों के हित में संतुलित व प्रभावी है। साथ ही उन्होंने शहरों के बीच चल रहे पुराने स्टोन क्रशरों को आबादी से बाहर शिफ्ट करने और शहर के बाहर स्टोन क्रशर जोन घोषित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]