[espro-slider id=3810]

श्रीमद्भागवत कथा से मिला शांति और सद्भाव का संदेश, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हुए शामिल

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

श्रीमद्भागवत कथा से मिला शांति और सद्भाव का संदेश, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हुए शामिल
सम्पादक सत्यजीत सरकार 


रूद्रपुर। श्री अनंत प्रेम आश्रम, आदर्श कॉलोनी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत सार कृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा में परम हंस संत शिरोमणि डॉ. स्वामी सदानंद महाराज के ओजस्वी प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा श्रवण के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अनिल चौहान एवं पूर्व मेयर रामपाल सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति सत्कर्म के मार्ग पर अग्रसर होता है।
कार्यक्रम में राजेंद्र इंदु अग्रवाल, बजरंग लाल गर्ग, खरैती लाल गगनेजा, चंदन दास गर्ग, नरेंद्र बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]