[espro-slider id=3810]

ट्रांजिट कैम्प से लापता नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग, विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम से की मुलाकात

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

ट्रांजिट कैम्प से लापता नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग, विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम से की मुलाकात
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प वार्ड नंबर 2 निवासी ब्रजेश कुमार की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने के मामले में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम निहारिका तोमर से मुलाकात की।


परिजनों के अनुसार, 2 फरवरी को किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। मामले में एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई है। विधायक ने कहा कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को कथित रूप से फोन कर दबाव बनाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करे।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई और बरामदगी का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]