
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, 35 शिकायतों में मौके पर 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण

प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, बालसेवा व कन्या सुंमगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत चेक किए प्रदान

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान में राजस्व, चकमार्ग सहित अन्य विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण/स्वीकृति पत्र तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत चेक प्रदान किए गए।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, जिला कृषि अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



