
विकासखंड मरौरी में नारी बंदन सम्मेलन, एवं जिला संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का सम्मान समारोह हुआ संम्पन

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकासखंड मरौरी में नई बंदन अधिनियम के निमित्त नारी बंदन सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा संयोजक 128 विधानसभा बरखेड़ा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गोकुल प्रसाद मौर्य अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं विकासखंड मरौरी के प्रांगण में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मंगली प्रसाद के द्वारा आरंभ किया गया जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ब्लॉक प्रमुख मरौरी के द्वारा बताया गया की माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा 33% आरक्षण महिलाओं के लिए लागू किया गया जिससे महिलाएं ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर संसद तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे उन्होंने बताया की बीजेपी सरकार में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और आत्मनिर्भर बनेगी, भारत देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लिया गया है जिसमें हम सभी लोग पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे जिससे प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर बना रहे सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री गोकुल प्रसाद मौर्य जिला अध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद, जिला मंत्री रेनू राज, जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार, जिला मंत्री विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नमन राजपूत, सतपाल, विकास वाल्मीकि, शकुंतला राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा संयोजक 128 विधानसभा बरखेड़ा आदि लोग उपस्थित रहे



