
ग्राम प्रधान कमला देवी, सचिव पुष्कर सिंह राणा द्वारा कराए गए विकास कार्य से चमक उठी ग्राम पंचायत रुरिय
ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत: बीसलपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रुरिया में विकास कार्य होने से ग्राम पंचायत चमक उठी है। बीते पांच साल में महिला ग्राम प्रधान कमला देवी पत्नी दिनेश कुमार ने प्रयासों से स्कूलों का कायाकल्प, इज्जतघर, पर्यावरण और हरियाली के विद्यालयों में पौधरोपण, गांव में नाली, स्ट्रीट लाइट और सड़कों के विकास के लिए काम कराया है। जिससे ग्राम पंचायत के लोगों को सुविधाएं मिली है। पंचायत में उनके प्रयासों ने विकास की नई ऊंचाइयां दी है। ग्राम पंचायत में खुले में शौच मुक्ति को लेकर पंचायत सम्मानित भी हो चुकी है ग्राम पंचायत में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत में पात्र परिवारों को पक्की छत नसीब हुई है। जिससे वह अब झोपड़ी में नहीं अपने पक्के घर में रहते हैं।



