खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सखी उन्मुखीकरण कार्यशाला का गांधी प्रेक्षागृह में किया गया आयोज

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, स्वच्छता की कमी तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहॅुच बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सखी का चयन किया गया है जो एन0आर0एल0एम0 के स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी महिलाओं को भोजन, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संदर्भ सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के सकारात्मक बदालव लाने का कार्य कर रही है। इस संदर्भ में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मिशन प्रबन्धक प्रदीप कुमार गौतम के द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में व कार्यक्रम में स्वास्थ्य सखी की भूमिका के बारें में बताया गया।

जिसमें जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकार आई0सी0डी0एस0, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार व विकास खण्ड से स्वास्थ्य सखी उपस्थित हुई। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य यहा था कि स्वास्थ्य सखियों को स्वास्थ्य विभाग व आंगनवाडी के साथ समन्वय कर किस प्रकार समूह की महिलाओं को लाभांवित किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा वी0एच0एस0एन0डी0 मंे प्रतिभागिता करने, बाल विवाह पर रोक लगाने, कन्या सुमगला योजना, आयुष्मान कार्ड बनवाने, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित करवाने, सी0एल0ओ0 संेन्टर की मदद लेने, महिलाओं में हिमोग्लोबीन की कमी पर प्रकाश डालते हुये इस पर कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य पोषण के संदर्भ में सहजन के प्रयोग के बारे मंे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी व बताया गया कि सहजन कैंसर रोधी का भी कार्य करता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा महिलओं के टीकाकरण, गर्भावस्थ में पंजीकरण, खून की जांच आयुषमान गोल्ड कार्ड बनवाने व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बीसलपुर की स्वास्थ्य सखी मैविश खान, ललौरीखेड़ा की स्वास्थ्य सखी मोबीन ओर मरौरी की स्वास्थ्य सखी मामता के द्वारा अपने अनुभव को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों में महिलाओं की जानकारी व कार्य की सराहना की और सभी विभागों अपना पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया, कार्यशाला के अन्त में उपायुक्त स्वत रोजगार श्रीमती वंदना सिंह जी के द्वारा आये हुअ अतिथियों का आभार व्यक्त किया और पूरी तन्मयता से स्वास्थ्य सखियों को कार्य करने का आवंहन किया इस के साथी स्व गणना भी आयी समस्त स्वास्थ्य सखियों का करवाया गया।


खबर शेयर करें -