कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस पर शरबत एवं चना प्रसाद भंडारे का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस पर शरबत एवं चना प्रसाद भंडारे का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

पूरनपुर, पीलीभीत: कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सोमवार, 15 जून को नई बाजार, कुर्रैया खुर्द कलाँ में बाबा नीम करौरी महाराज के भक्तों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ शरबत एवं चना प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं को शीतल शरबत एवं चना प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने बाबा नीम करौरी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुज दीक्षित, प्रसून दीक्षित, राहुल देवल, संतोष देवल, शशांक दीक्षित, अनमोल दीक्षित, राहुल देवल (बुक), अचलेंद्र मिश्र (अचल) एवं अन्य भक्तगण का विशेष सहयोग रहा। सभी भक्तों ने बाबा जी की कृपा से कार्यक्रम के सफल संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा समाज में सेवा, सद्भाव और भक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


खबर शेयर करें -