इंसानियत का परिचय दिया मैनजर राजन शुक्ला ने, घायल सांड का उपचार कराया

खबर शेयर करें -

इंसानियत का परिचय दिया मैनजर राजन शुक्ला ने, घायल सांड का उपचार कराया

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत। अपने अपने काम और स्वार्थ में डूबी दुनिया में भी राजन शुक्ला जैसे लोग मानवीय कार्य करके जमाने को सीख देते है किसी भी जीव की मदद करके दिल में जो सुकून मिलता है मानो आत्मा तृप्त हो गई। पीलीभीत से पूरनपुर आते है तब सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा पर कई दिनों से टोल के मैनेजर राजन शुक्ला एक सांड के पैर में चोट लगे को देख रहे थे उसको चलने फिरने में बहुत दिक्कत हो रही थी क्योंकि उसकी हड्डी तक दिख रही थी। राजन शुक्ला ने अपने मित्र एड. अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट से फोन पर संपर्क किया तभी जिला पशु चिकित्साधिकारी पी के त्यागी से बात कर स्थिति बताई उन्होंने तत्परता से मौके पर एम्बुलेंस के साथ उचित चिकित्सकीय टीम भेजकर उपचार कराया। पशु डा. ज्ञान प्रकाश अपने सहयोगियों के अथक प्रयास से नन्दी बैल का प्राथमिक उपचार किया। मैनेजर राजन शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया और किसानों से अपील की खेतों में आरा वाला प्रतिबंधित तार न लगाएं। इस मानवीय कृत्य में सत्यपाल, विमलेश, योगेश वर्मा आदि अन्य सामाजिक गणों का सहयोग रहा।


खबर शेयर करें -