
केक कटवाकर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया वेद प्रकाश का जन्मदिवस
जन्मदिवस पर नगर के एक होटल में वेद प्रकाश कों पत्रकारों ने शुभकामनाएं देकर एक साथ किया डिनर

पूरनपुर पीलीभीत, पूरनपुर प्रेस क्लब के सदस्य, अनादि टीवी के तहसील संवाददाता वेद प्रकाश के जन्मदिवस के। इस खास मौके पर सुबह से ही पत्रकार साथियों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा। वेद प्रकाश एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जिन्होंने समाज में संतुलन बनाए रखने का बेहतरीन काम किया है। एक तरफ जहां पत्रकारिता के माध्यम से उनकी कलम की धार हमेशा जनता की समस्याओं को उठाने और सच को सामने लाने के लिए चलती है,
उनके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर रजि, पूरनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की है। समर्थकों का कहना है कि वेद प्रकाश का कुशल नेतृत्व और मिलनसार स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय बनाता है। तमाम शुभचिंतकों ने ईश्वर से लंबी आयु की प्रार्थना की है रजि,पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश वर्मा, पूरनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहेल अहमद, उपाध्यक्ष रामगोपाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, वेद प्रकाश,अजय पांडे अनिरुद्ध सिंह यादव, अमित पाल, अमित सिंह, जसवंत लोधी, गुरु प्रसाद, जीशान,सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।
