
ग्राम प्रधान ने चलाया सफाई अभियान रास्ते से हटवाया कीचड़, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सराहना की

पीलीभीत: पूरनपुर, ग्राम प्रधान हेम पांडे पति बब्लू पांडेय ने साफ सफाई अभियान चलाकर जेसीबी मशीन से हटवाई कीचड़, पूरनपुर विकासखंड के रघुनाथपुर प्रधानपति बब्लू पांडेय ने गांव में सफाई अभियान चलवा कर रघुनाथपुर से लोधीपुर जाने वाली रास्ते पर काफ़ी कीचड़ होने से राहगीरों को निकलने में हो रही थी बड़ी समस्याएं, प्रधानपति बब्लू पांडेय ने समस्याओं को देखते हुए जेसीबी मशीन से हटवाई कीचड़। आपको बता दे की माधोटांडा हाइवे लोधीपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया में बारिश के भरे पानी से लोगों को निकलने में होती थी बड़ी परेशानी, इस दौरान राहगीर रघुनाथपुर से लोधीपुर होते हुए लोधीपुर चौराहे पर जाकर निकलते थे इसी रास्ते पर ज्यादा कीचड़ होने से राहगीर व ग्रामीणों को निकलने में करनी पड़ती थी परेशानियों का सामना, ग्राम प्रधान ने जेसीबी से रास्ते से कीचड़ हटवाकर चलाया सफाई अभियान, जिसकी राहगीरों एवं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सराहना की।
