इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के तय मानकों के नियमों की अनदेखी करने का आरोप 

खबर शेयर करें -

इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के तय मानकों के नियमों की अनदेखी करने का आरोप

पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय के प्रांगण में हो रहे इंटरलॉकिंग के कार्य में जिम्मेदारों की मनमानी हाबी

पीलीभीत: बरखेडा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत महद खास में पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय के प्रांगण में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। प्रांगण में लगाई जा रही इंटरलॉकिंग में ठेकेदार द्वारा मनमानी की बात सामने आई है वहा पर मौजूद महिला केयरटेकर व कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ठेकेदार द्वारा बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग में नीचे नाम मात्र का रोड़ा व मिट्टी डालकर उसके ऊपर ही सीमेंट की ईटे बिछाई जा रही है,जबकि मानक के अनुसार रोड़ा के ऊपर रेत डाली जाती है उसी पर इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जानी चाहिए लेकिन गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालकर ईंट बिछाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी के लिए कई बार ग्राम प्रधान को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा, अब देखना यह है इस मामले पर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है सचिव करन नबीयल से फोन पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की इंटरलॉकिंग का कार्य मानक के हिसाब से ही करवाया जा रहा है


खबर शेयर करें -