शिक्षा के क्षेत्र में सेवा भाव आंतरिक खुशी प्रदान करता है: डॉ. अनिल सक्सेना

खबर शेयर करें -

शिक्षा के क्षेत्र में सेवा भाव आंतरिक खुशी प्रदान करता है: डॉ. अनिल सक्सेना

पीलीभीत: ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चों के लिए वातानुकूलित स्मार्ट क्लास को और सुंदर बनाने हेतु एक बहुत ही अच्छी मेट फर्श पर बिछाई गई,, रोटरी क्लब सत्र 25. 26 के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना तथा सचिव कपिश अग्रवाल ने डी. जी.आई.सी प्रांगण के रोटरी को दिए सहयोग के उपरांत प्रधानाचार्य जी तथा श्री आर पी गंगवार जी के निवेदन पर स्मार्ट क्लास के लिए छोटा सा उपाहार प्रदान किया गया।। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. अनिल सक्सेना ने बच्चों के मध्य उनसे कहां कि जीवन में आराम के साथ-साथ कठोर मेहनत की भी बहुत आवश्यकता है, आप लोग मेहनत से पढ़ें और अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें,, उन्होंने कहा हम सब इसी कॉलेज के स्टूडेंट हैं और हमें इस विद्यालय के लिए छोटा सा भी काम करते हुए गर्व महसूस होता है, कार्यक्रम में कपिश अग्रवाल जी ने भी अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा बच्चों के भविष्य के लिए हमसे जो बन पड़ेगा आगे भी हम करते रहेंगे,, कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य श्री आर पी गंगवार ने किया, तथा आभार रो. विजय जायसवाल सचिव 26.27 ने किया ,,कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बच्चे तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा


खबर शेयर करें -