
मरौरी ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा द्वारा बरहा मझोला मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,

ब्यूरो रिपोर्ट /दिनेश कुमार
पीलीभीत:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से बरहा मझोला मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मंडल की टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मरौरी ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।इस अवसर पर बरहा मझोला मंडल महामंत्री रविंदर वर्मा, सभासद मनोज शर्मा, आकाश मौर्य, थानसिंह मौर्य, राम शांति स्वरूप शर्मा, हरिशंकर राजपूत, पुष्पेंद्र मौर्य, राजीव मौर्य, प्रेमपाल एवं नत्थू लाल
धर्मपाल, शांति स्वरूप, शेखर वर्मा, भूपेंद्र, शकुंतला राजपूत आदि
सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहराया।
यात्रा के दौरान सभ्यता देवी और वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसी यात्राएं लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया।
