[espro-slider id=3810]

कंजा हरैया में मतदाता सूची सर्वे में लापरवाही, ग्राम प्रधान पति ने जताई नाराज़गी

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

कंजा हरैया में मतदाता सूची सर्वे में लापरवाही, ग्राम प्रधान पति ने जताई नाराज़गी

पीलीभीत। जनपद के माला कंजा हरैया क्षेत्र में मतदाता सूची के सर्वे कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLO) को घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य सौंपा गया है। लेकिन अब तक कई घरों का सर्वे अधूरा है। इस पर ग्राम प्रधान पति पंकज मित्रा ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि प्रगति की यही धीमी रफ्तार रही तो बड़ी संख्या में लोग मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।
प्रधान पति पंकज मित्रा ने साफ कहा कि क्षेत्र में बीएलओ का काम संतोषजनक गति से नहीं चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह खुद जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देंगे। वहीं अधिकारियों की ओर से भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई पात्र मतदाता नामांकन से छूट जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ की होगी।
ग्राम प्रधान पति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में नाम जुड़वाएं ताकि समय आने पर सभी अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सकें।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]