गौ सेवा आयोग के सदस्य ने गौशालाओं का किया निरीक्षण, जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

खबर शेयर करें -

 

गौ सेवा आयोग के सदस्य ने गौशालाओं का किया निरीक्षण, जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत: राजेश सिंह सेंगर, सदस्य, उ0प्र0 गौ सेवा आयोग, लखनऊ द्वारा जनपद पीलीभीत भ्रमण के दौरान गौ आश्रय स्थल देवीपुरा, पकड़िया नौगवां, खाईखेड़ा, बसन्तापुर का निरीक्षण करते हुए, देवीपुरा गौ आश्रय स्थल में किये जा रहे है नवाचार की प्रशंसा की तथा जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की अध्यक्षता गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त गौ आश्रय स्थलों की स्वच्छता तथा भरण पोषण हेतु भूसा, हरा चारा, चोकर एवं स्वच्छ पानी आदि देने के समय निर्धारित किया जाये तथा भूसा, हरा चारा चोकर आदि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। समस्त गौ आश्रय स्थलों में गोबर, गौमूत्र आदि के प्रयोग से स्वावलम्बी बनाया जाये, हरे चारा उगाने वाले किसानों से एम0ओ0यू0 कराकर गौ आश्रय स्थलों में हरा चारा की व्यवस्था की जाये, बीमार, छोटे एवं कमजोर गौवंशों को रखने के लिए से व्यवस्था की जाये। गौ आश्रय स्थलों में केयर टेकरों के साथ पैरावेट/मैत्री को गा आश्रय स्थलों में रखा जाये। गौ आश्रय स्थलों नवाचार हेतु उद्यान विभाग से समन्वय स्थापित कर गोबर के गमले बनाने हेतु निर्देशित किया गया तथा गौशालाओं में उपलब्ध गोबर से गोबर खाद/वर्मी कम्पोस्ट/गोबर गैस प्लाट आदि बनाये जाये जिससे की रसायनिक खाद का उपयोग कम हो सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अनुराग शर्मा, गौ सेवा आयोग द्वारा नामित गौ प्रेमी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारियों/समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।


खबर शेयर करें -