
भारत विकास परिषद “बांसुरी शाखा” की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट
पीलीभीत:भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना के निवास स्थान पर संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रवास पर पधारे प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ. सुधीर गुप्ता एवं प्रांतीय संरक्षक के.बी. अग्रवाल का मार्गदर्शन शाखा को प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के पश्चात सभी का परिचय हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता एवं प्रांतीय संरक्षक के.बी. अग्रवाल को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना एवं जिला प्रभारी डॉ. एस.पी.एस. संधू जी को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
शाखा के संरक्षक एडवोकेट अश्विनी अग्निहोत्री को मनोनयन पत्र एवं पटका देकर सम्मानित किया गया। नए सदस्य अंकुर जगोता एवं आशीष सक्सेना को पटका एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही संरक्षक विनोद गुप्ता को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । विशेष आमंत्रित सदस्य राजकुमार गजवानी को शाखा के सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
*आगामी सेवा कार्य की घोषणा*
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि आगामी 28 जून को दिव्यांगजनों के लिए एक सेवा कार्य भारत विकास परिषद प्रांत बरेली, रोहिलखंड एन.सी.आर.-1 के माध्यम से किया जाएगा जिसमें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। पीलीभीत से भी यदि कोई जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति है तो गूगल फॉर्म भरकर भेज सकते हैं, उन्हें यह अंग प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह सेवा का कार्य बरेली में होने जा रहा है जिसके लिए शाखा का प्रत्येक सदस्य गिलहरी जैसा सहयोग कर सकता है। दान देने हेतु प्रांत का QR कोड जल्द अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे इच्छुक व्यक्ति सहयोग राशि दे सकते हैं।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शाखा के सदस्यों के बच्चों अथवा कोर कमेटी द्वारा चयनित बच्चों को भेजने का कार्य किया जाएगा।
शाखा के अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संयोजक हरपाल यादव, संयोजक संस्कार स्वतंत्र देवल, संयोजक सेवा अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गजवानी, सदस्य बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष हितेश शुक्ला, सदस्य रामानुज अवस्थी,अंकुर जगोटा, आशीष सक्सेना एवं संरक्षक, विनोद गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
